दुःखद: 3 साल के बच्चे को बाघ ने बनाया निवाला

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 अगस्त। प्रतापनगर क्षेत्र में भदुरा पट्टी के भरपुरिया गांव से बहुत ही दुखद खबर आ रही है। आदमखोर बाघ ने घर के आंगन में श्री महादेव के पुत्र आरव पर हमला कर दिया जिसे उठा कर ले भागा। शोर मचाने पर खेत मे छोड़ कर भाग गया। बच्चे को चौण्ड हॉस्पिटल लाया गया, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
2.5 से 3 वर्षीय बालक आरव के पिता का नाम सुखदेव पवांर उर्फ सूरज ग्राम भरपुरिया, पो0 कोटालगांव, लम्बगांव टिहरी गढ़वाल है । इस घटना के बाद से गांव में मातम है।

घटना की जानकारी मिलते ही वनमंत्री सुबोध उनियाल ने डीएफओ को तत्काल मौके पर जाकर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने तथा बाघ को मारने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!