चमियाला से चोरी हुए वाहन को एक किशोर के कब्जे से 6 घंटे में किया बरामद

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें


टिहरी गढवाल 31 अगस्त। थाना घनसाली पर वादी श्री प्रमोद सिंह पुत्र श्री बैशाख सिंह निवासी ग्राम गल्याखेत पो0 खलडगांव पट्टी भदूरा थाना लम्बगांव टि0ग0 द्वारा तहरीर दी गयी कि मेरा वाहन सं0 वाहन संख्या UK14TA 0217 कस्बा घनसाली से चोरी चला गया है।

उक्त सूचना पर तत्काल थाना घनसाली पर मु0अ0सं0 36/2023 अन्तर्गत धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त की घटना व वाहन के सम्बन्ध में उच्चाधिकारी गण को अवगत कराते हुए सर्वसम्बन्धित को सूचित किया गया तथा सीसीटीवी फुटेज की सहायता से वाहन की तलाश की गयी । मुकदमा उपरोक्त की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान विवेचक उ0नि0 किशन देवरानी द्वारा कोतवाली नई टिहरी पुलिस की सहायता से मुकदमा उपरोक्त में चोरी हुआ वाहन संख्या UK14TA 0217 बुलैरो को चौकी झील क्षेत्र से विधिविवादित किशोर के कब्जे से बरामद किया गया ।

मुकदमा उपरोक्त की घटना व विधिविवादित किशोर के सम्बन्ध में बाल कल्याण समिती नई टिहरी को भी अवगत कराया गया । बालअपचारी को नियमानुसार कार्यवाही कर बाद मेडिकल परीक्षण के माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

पुलिस टीम में उ0नि0 किशन देवरानी, हे0का0 अनिल सिंह, हे0का0 मनीष कुमार थाना घनसाली तथा कानि0 दिनेश बिष्ट व एचजी भीम सिंह थाना कोतवाली नई टिहरी शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!