छात्रों को ‘ई रक्त कोष’ के बारे में दी जानकारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 सितम्बर। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी (टिहरी गढ़वाल) में आज “ई रक्त कोष एवम स्वैच्छिक रक्तदान” शीर्षक पर महाविद्यालय स्तर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया l गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो० ए ० के ० सिंह जी के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व और उसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया ।

छात्रों को ई रक्तकोष पर ऑनलाइन पंजीकृत करने की प्रक्रिया के बारे में ई रक्तकोश के नोडल अधिकारी देशराज सिंह ने छात्रों से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। महाविद्यालय स्तर पर ई रक्तकोष पर आज 16 छात्रों का पंजीकरण हुआ ।

गोष्ठी में महाविद्यालय की प्रो० निरंजना शर्मा, डॉ० ईरा सिंह, डॉ० मीना, डॉ० अनुराधा, डॉ० आरती ,श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, पंकज,हितेश, सहित सिमरन, उर्मिला, कंचन, खुशी, मुस्कान , अनुज, आनंद, रिया, आंचल, चांदनी, प्रियंका ,पुष्पा आदि उपस्थित रहे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!