Ad image

06 पेटी अंग्रेजी शराब समेत 02 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियोग पंजीकृत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 सितम्बर। प्रभारी निरीक्षक महोदय मुनि की रेती के नेतृत्व में दिनांक 25.09.2023 को रात्रि में थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा कार सवार दो अभियुक्त गणों मोहन सिंह पुत्र विशाल निवासी ग्राम गूलर थाना मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल उम्र 34 वर्ष व उमेद सिंह पुत्र सते सिंह निवासी मिंदाथ थाना मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल उम्र 42वर्ष को कलवटी के पास शिवपुरी में मुखबिर की सूचना पर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से *06 पेटी अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल आल्टो कार सं0 UK07YB6951से बरामद हुई। जिसके सम्बन्ध में थाना मुनि की रेती पर मु0अ0सं0 – 82/2023 धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम में श्री रितेश साह, प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती, व0उ0नि0 श्री योगेश पाण्डेय, उ0निरी0 मनोज ममगाई चौकी प्रभारी शिवपुरी व का0 163 रविन्द्र राणा शामिल रहे।

बता दें कि जनपद टिहरी में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवनीत सिंह द्वारा अवैध शराब की बिक्री व मादक पदार्थ के तस्करी की रोक थाम हेतु जनपद में विशेष अभियान चलाया गया है। जिसमें सभी थानाध्यक्षों को अवैध नशे के विरुद्द सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!