पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 134वीं जन्म जयंती पर भावपूर्ण स्मरण- शान्ति प्रसाद भट्ट

Garhninad
2 Min Read
खबर को सुनें

स्मरण

टिहरी गढ़वाल 14 नवंबर 2023। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महान भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने तब भारत का नेतृत्व किया जब देश में सुई भी नही बनती थीं, उन्होने देश भर में बांधों का निर्माण ,आईआईटी, आईआईएम, एम्स, डीआरडीओ, परमाणु संयंत्र केन्द्र, न्यूनतम मजदूरी कानून, जैसे अनेकों महत्वपूर्ण संस्थानो की स्थापना की।

इन संस्थानों की स्थापना से देश में बिजली, पीनी का पानी और, सिंचाई का पानी सहित स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश लाभवानित हुआ , हम अपने को गौरवानित समझते है, कि हम ऐसी विरासत की विचारधारा के समवाहक हैं।”पंडित नेहरू जी स्वतंत्रता संग्राम में अधिकतम 1041दिन जेल में रहे 1945 में रिहा होते वक्त न्यूनतम 12दिन जेल रहे,भारत की आजादी के लिए नेहरू जी ने अथक संघर्ष किया, जब वे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने तब उन्होंने सरदार पटेल जी के साथ मिलकर भारत की विभन्न रियासतों को भारत में विलय करवाया, भाखड़ा नांगल बांध को बिजली और सिंचाई के लिए उन्होंने निर्मित करवाया, अनेकों संस्थानों को स्थापित किया, भारत को नई ऊंचाई पर ले गये।1947 से 1950 में देश को दिया दुनिया का सबसे बेहतर संविधान और प्रजातन्त्र दिया।
🔹1947- 48 लगभग 550 देशी रियासतों को देश मे शामिल कर देश को एकता के सूत्र में जोड़ा*
🔹1950-60 वस्त्रोद्योग को बढ़ावा देने से कपड़े मे हुआ देश आत्म निर्भर।
🔹1960 में गोवा को देश मे मिलाया
🔹1950- 75 विभिन्न पंचवर्षीय योजनाओं मे हुआ बांध और नहरों का निर्माण देश का सिंचित क्षेत्र कई गुना बढ़ा*
🔹1950- 65 देश मे अन्तरिक्ष और परमाणु कार्यक्रम की नीव भाभा परमाणु संयंत्र, तारापुर,परमाणु बिजलीघर, विक्रम साराभाई अन्तरिक्ष अनुसंधान केंद्र, थुंबा प्रक्षेपण केंद्र आदि की स्थापना की।
🔹1950-1965 देश मे IIT, IIM और इन जैसे अन्य शिक्षा केन्द्रो की स्थापना कर देश को आत्मनिर्भर बनाया।

Share This Article
error: Content is protected !!