एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान गन्दगी व पॉलिथीन पाए जाने पर सात हजार का अर्थदण्ड वसूला

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 दिसम्बर। शैलेंद्र सिंह नेगी उप जिलाधिकारी प्रताप नगर द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र लंबगांव बाजार में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान श्री सौरभ रावत पुत्र श्री रमेश रावत सब्जी विक्रेता की दुकान के बाहर गंदगी पाए जाने पर रुपए 2000 तथा पॉलिथीन पाए जाने पर रुपए 5000 का अर्थ दंड आरोपित किया गया । साथ ही इसी दुकान में फूलगोभी, पत्ता गोभी तथा आलू खराब स्थिति में पाया गया जिसे नगर पंचायत को सौंप कर विनिष्ठ करवाया गया ।

अन्य दुकानों में भी चेकिंग की गई जिनमें स्थिति सामान्य पाई गई। श्री बलवीर सिंह चौहान होलसेलर विक्रेता की दुकान में भी छापामारी की गई किंतु प्लास्टिक एवं डिस्पोजल प्राप्त नहीं हुआ। लमगांव बाजार के सभी व्यापारियों को दुकान में कूड़ा दान रखने तथा सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं!

निरीक्षण के दौरान श्री चंद्र मोहन पांडे तहसीलदार ,श्री कैलाश सेमवाल अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत लंबगांव , श्री दीपक लिंगवाल उप निरीक्षक थाना लंबगांव तथा अन्य कर्मचारी भी उपस्थित हुए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!