यहां हुआ क्षेत्र पंचायत सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 दिसम्बर। जाखणीधार ब्लॉक सभागार में ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत विभाग के सहयोग से नव ज्योति जन कल्याण समिति की ओर से क्षेत्र पंचायत सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। पंचायत को सशक्त बनाने के लिए निर्धारित 17 लक्ष्य और 9 थीम हासिल करने की जानकारी दी गई।
सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय जाखणीधार में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का प्रमुख सुनीता देवी, ज्येष्ठ प्रमुख आशाराम थपलियाल और खंड विकास अधिकारी डीपी चमोली ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सभी रेखीय विभागों को मिलकर नौ थीम पर काम कर पंचायतों को सशक्तिकरण बनाने में भागीदारी निभानी चाहिए। संस्था के मास्टर ट्रेनर राजेंद्र सिंह रांगड़, विनेश दास, चिंतामणी ने 2030 तक गांव को गरीबी मुक्त, उन्नत आजीविका युक्त, स्वस्थ पंचायत, बाल हितैषी गांव, जल पर्याप्त गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, आत्म निर्भर बुनियादी ढांचा युक्त, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन युक्त, महिला हितैषी की जानकारी दी। बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों को इन थीमों को जीपीडीपी, बीपीडीपी, डीपीडीपी में शामिल करना जरूरी है। इस मौके पर एबीडीओ दिग्विजय सिंह, एडीओ पंचायत केआर रतूड़ी, डॉ.आकाश उनियाल, बीडीसी बुद्धिराम जुयाल, पूर्णा मैठाणी, सीडीपीओ रजनी रमोला, शिला शुक्ला आदि मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!