प्रथम राज्य स्तरीय आमंत्रण टिहरी कप ओपन पुरूष फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा दिन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26जनवरी। पुरानी टिहरी शहर के सर्वश्रेठ दिवंगत खिलाडीयों की स्मृति में प्रथम राज्य स्तरीय आमंत्रण टिहरी कप ओपन पुरूष फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मुकाबला MDR FC और गौचर के मध्य खेला गया , जिसमे MDR FC 4-0 से विजयी रहा।
जिसमे MDR FC के ने पहला गोल दागा , वही दूसरे हाफ में ने दूसरा गोल और फिर तीसरा गोल कर 3-0 की बढ़त बनायी। जिसके बाद देहरादून ने 3-0 से प्रतियोगिता का पहला मुकाबला जीता ।
आज का दूसरा मुकाबला मसूरी स्पोर्टस व कोटद्वार के बीच खेला गया ,जिसमे कोटद्वार ने मसूरी स्पोर्टस एसोशिएशन को 2-0 के अंतर से हराया , मसूरी स्पोर्टस एसोशिएशन ने गोल के कई मौके बनायें परंतु गोल में तब्दील नही कर पाये।
आज का तीसरा मुकाबला पौड़ी और भण्डारी क्लब मसूरी के मध्य खेला गया , जिसमे एक कड़े मुकाबले में पौड़ी ने भण्डारी क्लब मसूरी को 3-1 से हराया, पौड़ी की ओर से मयंक व सौरभ ने गोल किया ।
समाचार लिखे जाने तक चौथा मुकाबला नैनीताल और ऑल्ड स्टार चमोली के बीच खेला जा रहा था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रविन्द्र राणा अपर महाप्रबंधक-THDC , राजेन्द्र उनियाल पूर्व अध्यक्ष बार संघ, रविन्द्र राणा व्यायाम शिक्षक-मंडलीय संरक्षक गढ़वाल, राजकीय शिक्षक संघ, दिनेश रमोला अध्यक्ष ठेकेदार संघ टिहरी, आयोजन समिति के संरक्षक उमेश चरण गुसाइं , ज़िला फुटबाल संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र राणा,मानवेन्द्र रावत, हनुमंत महर, मनोज नेगी, अरविंद राणा, संजय उनियाल, दर्शन गुसाईं, शिवम, अजीत , अशद आलम, अजहर रहमान, रमेश राणा , अबरार अहमद, मस्ता नेगी,यजुवेन्द्र चौहान आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!