Ad image

उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद टिहरी गढ़वाल की आम आवश्यक बैठक 8 फरवरी को

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30 जनवरी। उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद टिहरी गढ़वाल की एक आम आवश्यक बैठक दिनांक 08.02.2024 बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन नई टिहरी में समय अपराह्न 2:30 बजे आहूत की गयी है। 

इस आशय की जानकारी देते महासंघ के जिलाध्यक्ष त्रिलोक नेगी व जिला सचिव पुष्कर नयाल ने बताया कि बैठक में 4200 ग्रेड वेतन व शासन स्तर पर चल रही गतिविधियों एवं कर्मचारियों की जनपद स्तरीय समस्याओं व अन्य बिंदुओं के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया जायेगा। निर्धारित तिथि को आहूत बैठक में महासंघ जनपद के समस्त पदाधिकारी तथा महासंघ के समस्त शाखाओं/ ब्लाक शाखाओं व जनपद के समस्त विभागों के विभागीय घटक संघों के अध्यक्ष/सचिव एवं समस्त चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी गण तथा दूर-दराज क्षेत्रों के विभिन्न विभागों में कार्यरत समस्त चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना आवश्यक है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!