Ad image

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत SDRF ने दिया प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 फरवरी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत SDRF उत्तराखंड द्वारा संभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश में प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। वाहनों की अनियमित गति या अन्य कई कारणों से अक्सर वाहन दुर्घटनाएं घटित होती ही रहती है जिस कारण जान माल की क्षति होती रहती है। वर्तमान समय तक अनेकों लोग इसी तरह की दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा चुके है।

वाहन दुर्घटनाओं को न्यूनतम किये जाने हेतु सड़क सुरक्षा माह अभियान आरम्भ किया गया है जिससे लोगों को वाहन दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया जा सके ताकि जान माल की हानि कम से कम हो।

इसी क्रम में चलाये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान में SDRF उत्तराखंड द्वारा इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण के नेतृत्व में आर.टी.ओ., ऋषिकेश कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों व वाहन चालक , परिचालकों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के अंतर्गत टीम द्वारा रक्तस्राव रोकने के तरीके, स्पलिंट बांधना, बैंडेज़िंग करना, सीपीआर देना इत्यादि की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।

प्रशिक्षण का उद्देश्य वाहन दुर्घटना में घायल होने वाले व्यक्तियों को कम से कम समय में प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि घायल व्यक्ति का जीवन सुरक्षित हो सके। प्रशिक्षण टीम में, ए एस आई विजेंद्र कुडियाल, किशोर कुमार, मनीष, नवीन, सुमित, रमेश, मातबर सिंह, राहुल मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!