देवप्रयाग महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, शालिनी रही प्रथम

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 फरवरी 2024। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल ) में गत दिवस ‘मतदाता जागरूकता समिति’ के द्वारा आई.क्यू.ए.सी. के तत्वावधान में तथा महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी की अध्यक्षता और ‘मतदाता जागरूकता समिति’ की ब्रांड एंबेसडर डॉ सृजना राणा के नेतृत्व में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिस का थीम मतदाता जागरूकता थी ।

महाविद्यालय की विभिन्न छात्राओं ने बढ़ चढ़कर इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शालिनी (बी.ए. सेकंड सेमेस्टर), द्वितीय स्थान सलोनी (बी.ए. सेकंड सेमेस्टर) तथा तृतीय स्थान कामिनी (बी.ए. थर्ड ईयर) ने प्राप्त किया ।
निर्णायक मंडल में डॉक्टर अर्चना धपवाल ,डॉक्टर शीतल वालिया एवं डॉक्टर लीना पुंडीर रहे । कार्यक्रम में समिति के सदस्य डॉक्टर रंजू उनियाल तथा डॉक्टर प्रियंका के साथ समस्त प्राध्यापक तथा कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!