Ad image

ब्लूमिंग स्कॉलर्स अकादमी के वार्षिकोत्सव का मुख्य अतिथि के रूप में सहायक निदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल करेंगे उद्घाटन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

काशीपुर / देहरादून 16 फरवरी। ब्लूमिंग स्कॉलर्स एकेडमी के वार्षिकोत्सव  का सहायक निदेशक शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल 24 फरवरी को “मुख्य अतिथि” के रूप में शुभारंभ करेंगे। जानकारी देते हुए विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर जितेंद्र देवलाल ने बताया कि उपनिदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल उस दिन सुबह देहरादून से चलकर काशीपुर पहुंचेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम को अविस्मरणीय बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा जोर-जोर से तैयारियां की जा रही है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल को विद्यालय परिवार की ओर से “गार्ड ऑफ ऑनर” भी प्रदान किया जाएगा तथा विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट भी उनके सामने रखी जाएगी। विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने के साथ-साथ मुख्य अतिथि के हाथों विद्यालय के होनहार छात्रों एवं शिक्षकों को सम्मानित भी कराया जाएगा।

डॉक्टर देवलाल ने बताया कि मुख्य अतिथि के स्वागत के लिए  विद्यालय प्रबंधन समिति सहित जनपद के महत्वपूर्ण लोगों के  साथ-साथ विभागीय अधिकारियों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं शैक्षिक संगठनों से जुड़े हुए लोगों एवं छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह बना हुआ है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!