जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक ली

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 मार्च। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के सफल संपादन हेतु आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होते ही जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक ली।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों को आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित हो सके इस हेतु आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों जानकारी दी गई साथ ही दिशा निर्देशों की (हार्ड कॉपी) प्रतियां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों उपलब्ध कराई गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी के के मिश्रा सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के रूप में राजेश नौटियाल, सुशील पाण्डे आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!