Ad image

10 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर मो.सा. सहित गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी, गढ़वाल, 24 मार्च: आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत, अपर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी नई टिहरी के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा जगह-जगह सगन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कल, 23 मार्च को भी चंबा पुलिस द्वारा नागणी के पास सगन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि नई टिहरी से दो व्यक्ति स्मैक लेकर आ रहे हैं। जब पुलिस ने रोककर तलाशी की, तो दोनों व्यक्तियों से 10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया।

प्रदीप तोपवाल, निवासी म.न. 217, सेक्टर 8बी, गणेश चौक, नई टिहरी, और अजय उर्फ राहुल, निवासी ग्राम कोटी मंगड़ा, थाना घनसाली, नई टिहरी, दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने यह कहा कि वे स्मैक पीने के आदी हैं और इसका यहां बेचने का इरादा था। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम: एल.एस. बुटोला, थानाध्यक्ष, चंबा, उ.नि. अरविंद रतूड़ी, उ.नि. नवीन नौटियाल, हे.का. मदन, हे.का. राजे व हे.का. अनिल शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!