गंगा में नहाते समय तीन व्यक्तियों की डूबने की दुखद घटना, दो शव बरामद

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 मार्च। कल थाना मुनि की रेती क्षेत्र में गंगा नदी में नहाते समय तीन व्यक्तियों की डूबने की दुखद घटना सामने आई है।जिनमें दो के शव बरामद किए गए हैं।

पहली घटना निखिल, जो बठिंडा, पंजाब के निवासी थे, साइ घाट पांडव पत्थर के पास नहाते समय बह गए। दूसरे अक्षय जो करनाल, हरियाणा से थे, नीम बीच के पास नदी में डूब गए। तीसरे व्यक्ति, सुरेंद्र नेगी, जो ग्वाल गांव, पो काफल पानी, टिहरी गढ़वाल के निवासी थे, डूब गए थे। इनमें सुरेंद्र का शव बरामद किया गया है। सुरेंद्र रेलवे मैक्स कम्पनी में कुक का काम करता था।

अभी एस डी आर एफ डीप डाइवर किशोर कुमार, व मनमोहन सिंह द्वारा काफी तलाश करने के बाद द्वारा निखिल का शव किया बरामद कर लिया है, जिसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। बता दें कि निखिल, जो बठिंडा, पंजाब के निवासी थे, साइ घाट पांडव पत्थर के पास नहाते समय बह गए थे। सभी के परिजन मौके पर हैं। जल पुलिस एसडीआरएफ द्वारा दूसरे दिन भी सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभी अक्षय जो करनाल, हरियाणा से थे, नीम बीच के पास नदी में डूब गए थे की तलाश जारी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!