कार दुर्घटना में तीन घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 मार्च । दिनांक 26/3/2024 को समय लगभग 18:25 बजे 108 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की एक स्विफ्ट डिजायर कार थोलधार के पास खाई में गिर गई है इस सूचना पर थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे तो देखा कि थोलधार से लगभग 100 मीटर आगे क्यूलागी की ओर एक कार खाई में गिरी है जो सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार है नंबर A/F है घटना के समय कार में तीन व्यक्ति सवार थे।

जिसमें चालक मोहित जुयाल पुत्र श्री जीवानंद जुयाल निवासी ग्राम कोट थोलधार थाना छाम जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 27 वर्ष , गजेंद्र प्रसाद भट्ट पुत्र गोविंद राम भट्ट निवासी ग्राम बण्डवाल थोलधार थाना छाम जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 28 वर्ष तथा अनूप नेगी पुत्र कमांड सिंह निवासी ग्राम क्यूलागी थोलदार थाना छाम जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 35 वर्ष सवार थे । जिसमें मोहित जुयाल व गजेंद्र प्रसाद भट्ट को हल्की फुल्की चोटे आई है तथा अनूप नेगी गंभीर रूप से घायल हो गया अनूप नेगी के पैर में फैक्चर है तथा सिर में भी चोट है घायलों को 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!