लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024: आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण को लेकर बैठक आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

10 अप्रैल 2024। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दौरान आपदा प्रबन्धन/न्यूनीकरण की दृष्टिगत मार्गाें के सुलभ आवागमन, व्यवस्थाओं के सुदृढीकरण, किसी अप्रिय घटना की रोकथाम एवं तत्काल कार्रवाई को लेकर बैठक आयोजित की गई।

जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत किसी भी कार्मिक का अवकाश स्वीकृत न किया जाय। बारिस अलर्ट के चलते निर्वाचन में कोई रूकावट न हो, इस हेतु सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया। सड़क से संबंधित विभागों को भूस्खलन वाले स्थानों पर अतिरिक्त मशीन, कार्मिक एवं जेसीबी तैनात रखने तथा सड़क के दोनो तरफ लोगों को सचेत करने हेतु कार्मिक लगाने, ड्राइवर एवं मशीन को सक्रिय रखने, वाट्स ग्रुप बनाने के निर्देश दिये गये।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन के दृष्टिगत विद्युत विभाग, पेयजल विभाग, परिवहन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के अधिकरियों को सभी व्यवस्थाएं चाक चौबन्द रखने को कहा गया। निर्वाचन के दौरान विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाये रखने, पेयजल विभागों को पेयजल की सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाये रखने तथा शिकायत प्राप्त होने पर शिकायत को तत्काल निस्तारित करने, पुलिस और फायर विभाग को आईटीआई, वेयर हाउस और ट्रेनिंग सेंटर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही पर्याप्त फायर वाहन की व्यवस्था बनाये रखने, स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस, दवाई एवं स्वास्थ्य उपकरण पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिये गये। रिजर्व वाहनों के मूवमेंट हेतु तहसील वाइज नोडल नामित करने हेतु तथा सभी संबंधित विभागों से रिर्पोट प्राप्त कर उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

बैठक में सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम के.के. मिश्रा, सीएमओ मनु जैन, अधिशासी अभियन्ता विद्युत अमित आनन्द, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान प्रशान्त भारद्वाज, अधिशासी अभियन्त पेयजल जीतमणि, डीडीएमओ बृजेश भट्ट सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!