ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के वेदपाठी मृत्युंजय हीरेमठ का ह्रदयघात से निधन

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून 20 अप्रैल। उत्तराखंड के भगवान शंकर के ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग, श्री केदारनाथ धाम के वेदपाठी मृत्युंजय हीरेमठ का ह्रदयघात से शुक्रवार देर शाम आकस्मिक निधन हो गया। उनकी आयु 31 वर्ष थी। उन्हें शनिवार को मंदाकिनी तट पर समाधि दी गई।

निधन की खबर मिलते ही मंदिर समिति के उखीमठ, जोशीमठ, देहरादून सहित सभी कार्यालयों, विश्रामगृहों में शोक सभा आयोजित हुई और दो मिनट का मौन रखा गया। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, बीकेटीसी मुख्यकार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, विशेष कार्याधिकारी रमेश सिंह रावत, मुख्य वित्त नियंत्रक आनंद सिंह, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक जताया।

Share This Article
error: Content is protected !!