बद्रीनाथ में नए आस्था पथ बनने से श्रद्धालुओं को मिलेगी सहूलियत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली 01 मई,2024। बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को श्रद्वालुओं के लिए खुलेंगें। जिला प्रशासन यात्रा से जुड़े विभागों के साथ चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटा है। यात्रा मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सड़क मार्ग का सुधारीकरण और हाईवे से मलवा निस्तारण का काम जारी है। बदरीशपुरी में श्रद्धालुओं के लिए बिजली, पानी, रात्रि विश्राम सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं बहाल की जा रही है।

बदरीनाथ धाम में नारायण के दर्शन को और सुगम बनाने के लिए नया आस्था पथ बनकर तैयार हो गया है। यहां साकेत तिराहा से नया आस्था पथ बनाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी। श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में संबंधित विभाग अपनी अपनी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं में जुटे है। नगर पंचायत द्वारा धाम में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाई व्यवस्था भी प्रारंभ कर दी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!