पुलिस चलाएगी दो माह तक “ऑपरेशन स्माइल” अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 01 मई। जनपद टिहरी पुलिस 1 मई 2024 से दो माह तक “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के तहत गुमशुदा बच्चों, महिलाओं, और पुरुषों की तलाश और पुनर्वास के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान चलाने जा रही है।

इस अभियान के दौरान, पुलिस टीम ने विभिन्न विभागों बाल कल्याण समिति, रीडस एनजीओ, समाज कल्याण विभाग, अभियोजन विभाग, चिकित्सा विभाग, श्रम विभाग आदि के साथ जनपद टीम द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी के दौरान जनपद में गुमशुदा बालक / बालिका, महिला व पुरुष की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रयासों के सम्बन्ध में चर्चा की गयी ।

गोष्ठी में उपस्थित विभिन्न विभागों व एनजीओ के अधिकारियों एवं सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए गुमशुदाओं की तलाश एवं पुनर्वास हेतु पूरी तन्मयता के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!