Ad image

शिक्षा शास्त्र विभाग में विभागीय परिषद गठित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश 2 मई । पं० ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग में विभागीय परिषद का गठन किया गया सभी उपस्थित विद्यार्थियों ने सर्वसम्मति से परिषद के कार्यकर्ताओं का चयन करने की बात कही।

परिषद के छात्रछात्राओं का चयन विभिन्न पदों हेतु किया गया जिसमें कनिका पवांर को अध्यक्ष, रिया सिंह को उपाध्यक्ष, पीयूष गुप्ता को सचिव, मनीष भंडारी को सह सचिव, तनु, काजल, पूजा भट्ट एवं आशीष सिंह रावत को कक्षा प्रतिनिधि के रूप में चुना गया ।

अंत में शिक्षा शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० अटल बिहारी त्रिपाठी ने परिषद के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी एवं परिषद के अन्तर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!