श्रीदेव सुमन जयंती पर चम्बा में सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। आज चम्बा में सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने श्रीदेव सुमन पार्क में श्रीदेव सुमन की 106वीं जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उनके जनक्रांति आन्दोलन को याद किया। श्रीदेव सुमन ने टिहरी रियासत से यहां की जनता को मुक्ति दिलाने और टिहरी (उत्तरकाशी) के लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अपने वर्तमान का बलिदान कर दिया। ऐसी विभूतियाँ सदियों में विरले ही जन्म लेती हैं।

इस दौरान चम्बा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साब सिंह सजवाण, निवर्तमान नगरपालिका की अध्यक्ष श्रीमती सुमना रमोला, पूर्व प्रमुख सोबन सिंह नेगी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति प्रसाद जोशी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरि सिंह मखलोगा, सचिव विजेंद्र सिंह नेगी, सचिव गिरवीर सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम दत्त थपलियाल, गीता खणका, पुष्पा तिवाड़ी, और अन्य कई युवा उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!