उत्तराखण्ड में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ का अधिवेशन 11 और 12 जुलाई को हरिद्वार में

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 जुलाई। चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ ने अपना नवम द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस अधिवेशन का आयोजन 11 और 12 जुलाई 2024 को हरिद्वार के रुड़की जनपद में होगा।

चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी के अनुसार अधिवेशन के पूर्वानुमानित तिथि से पहले, 6 जुलाई 2024 को नई टिहरी में एक महत्वपूर्ण आहूत बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें जनपद से संबंधित समस्याओं और अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

यह अधिवेशन जनपद के सभी शाखाओं/ब्लाक शाखाओं के अध्यक्षों, सचिवों, पदाधिकारियों और सभी चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!