राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में किया गया नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Govind Pundir
4 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 अगस्त 2024। राजकीय महाविद्यालय नैनबाग टिहरी गढ़वाल में नशा मुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की नशा मुक्ति प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ0 मधु बाला जुवाँठा ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस 2024 के अनुसरण में राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के नशा मुक्ति प्रकोष्ठ एवं पुलिस प्रशासन नैनबाग के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर श्री विनोद कुमार (थाना अध्यक्ष कैम्पटी, मसूरी, टि0 ग0) को आमंत्रित किया गया। श्री विनोद कुमार ने अपने संबोधन में नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों को कार्यक्रम में उपस्थित छात्र- छात्राओं एवं स्थानीय लोगों के समक्ष विस्तार पूर्वक प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति को न केवल शारीरिक रूप से बल्कि व्यक्ति के मानसिक, पारिवारिक,आर्थिक एवं सामाजिक जीवन को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है ।
उन्होंने बताया कि समाज को नशे कि गिरफ्त से बचाने के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिज्ञाबद्ध है। इसी उद्देश्य से नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों एवं व्यापार करने वालों पर नकेल कसने का कार्य पुलिस प्रशासन तो करती ही है लेकिन नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य तभी सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता है जब हर व्यक्ति इस अभियान से जुड़कर अपना सहयोग देगा। जिसके लिए उसे समाज में नशा करने वालों और नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालों की पहचान कर उनके विषय में पुलिस प्रशासन को जानकारी देकर पुलिस के साथ सहयोगात्मक भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि नशे का व्यापार करने वाले लोगों के सम्बंध में पुलिस को सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जाता है। इसलिए नाम बताने वाले व्यक्ति को किसी भी प्रकार से डरने की आवश्यकता नहीं है । इस प्रकार एक आम व्यक्ति भी पुलिस का सहभागी बनकर एक अच्छा नागरिक होने का परिचय दे सकता है।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुमिता श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं एवं स्थानीय जनमानस से अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के प्रसंग:विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र के संकल्प को प्राप्त करने में समस्त छात्र-छात्राएं एवं उपस्थित जन-मानस यदि निष्ठापूर्वक अपना सहयोग देंगे तो निश्चित रूप से हम इस उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे । कार्यक्रम के अंत में थाना अध्यक्ष श्री विनोद कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशा न करने की प्रतिज्ञा दिलाई । तदोपरान्त प्राचार्य ने श्री विनोद कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में डॉo ब्रिश कुमार,डॉoपरमानंद चौहान, डॉo संदीप कुमार, श्री चतर सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती रेशमा बिष्ट, श्री विनोद कुमार, श्री भुवन चंद, श्री दिनेश पवार, श्री सुशील कुकरेती,श्री अनिल नेगी, श्री रोशन रावत,श्रीमती रीना, श्री मोहन एवं बहुतायात संख्या में लोग उपस्थित रहे ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!