स्वतंत्रता दिवस पर SDRF के 05 अधिकारी, कर्मचारी होंगे सम्मानित

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून, 13 अगस्त 2024। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) के पांच अधिकारी और कर्मचारी विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से अलंकृत किए जाएंगे। इस विशेष अवसर पर, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड, द्वारा 15 अगस्त 2024 को पुलिस मुख्यालय, देहरादून में आयोजित समारोह में इन अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

इस सम्मान की घोषणा के बाद, SDRF के पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती रिधिम अग्रवाल और सेनानायक श्री मणिकांत मिश्रा ने इन कार्मिकों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें भविष्य में भी समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

सम्मानित किए जाने वाले SDRF के अधिकारी और कर्मचारी निम्नलिखित हैं:

  1. निरीक्षक श्री जगदम्बा प्रसाद
  2. निरीक्षक श्री कविंद्र सजवाण
  3. आरक्षी विपिन आर्य
  4. आरक्षी मातबर सिंह
  5. आरक्षी देवेंद्र सिंह

यह सम्मान उन अधिकारियों और कर्मचारियों की असाधारण सेवाओं के लिए दिया जा रहा है, जिन्होंने अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से राज्य में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर SDRF की टीम को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी जा रही है।

Share This Article
error: Content is protected !!