ग्राम सुदाडा में हुए विकास कार्यों की जांच रिपोर्ट में देरी पर ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन, शीघ्र कार्रवाई की मांग

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

ग्राम सुदाडा में हुए विकास कार्यों की जांच रिपोर्ट में देरी पर ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन, शीघ्र कार्रवाई की मांग

टिहरी गढ़वाल 14 अगस्त 2024। चम्बा की ग्राम पंचायत सुदाडा में प्रधान द्वारा विकास कार्यों में की गयी अनियमितता के विरोध में आज ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला।

प्रतिनिधि मंडल ने डीपीआरओ तथा डीडीओ द्वारा समय पर जांच न करने का आरोप लगाया। ज्योति प्रसाद सकलानी ने कहा की शिकायत पर डीपीआरओ को लगभग 6 महीने पहले जांच सौंपी गयी थी मगर उन्होंने आधी अधूरी जांच की और उसकी रिपोर्ट भी अभी तक नहीं दी । दिनांक 29 जुलाई 2024 को आयोजित जनता दरबार में कुछ ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा था, जिसमें उन्होंने डी.पी.आर.ओ. नरेन्द्रनगर द्वारा ग्रामसभा के विकास कार्यों की जांच की रिपोर्ट प्राप्त न होने की समस्या उठाई थी। रिपोर्ट के लंबित रहने से नाराज ग्रामवासियों ने आज जिलाधिकारी से मुलाक़ात की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शीघ्र हस्तक्षेप कर लंबित जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने और शेष जांच कार्य को पूरा करने की मांग की है, ताकि विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और ग्राम वासियों के हित सुरक्षित रहें। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुनः डीडीओ व डीपीआरओ को यथा शीघ्र जाँच के निर्देश दिए है।

इस मौक़े पर ज्योति प्रसाद सकलानी, जयदेव कोठारी, दिनेश प्रसाद, विजयलक्ष्मी, जयदेव बिजलवान, शैला देवी, उर्मिला देवी, लक्ष्मी, कुंदन सकलानी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!