Ad image

ग्राम चामनी में “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम: डीडीओ ने जन समस्याओं के निराकरण हेतु लिए महत्वपूर्ण निर्णय

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 24 अगस्त, 2024। ग्राम पंचायत चामनी, विकास खण्ड चम्बा में शनिवार को जिला विकास अधिकारी मो. असलम की अध्यक्षता में “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में गांव की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई, जिनमें फसलों को सुअरों और बंदरों से हो रहे नुकसान, सड़क किनारे घरों में ड्रेनेज की कमी से उत्पन्न जल निकासी की समस्या, और राशन कार्ड से संबंधित दिक्कतें शामिल थीं।

इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, ग्रामीण, और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!