गोपाल गौ लोक धाम नई टिहरी मे विशाल भंडारा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ भोज प्रसाद वितरण व जय गौ माता के उदघोष के साथ सम्पन्न हुआ भंडारा :कुलदीप पंवार अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी

टिहरी गढ़वाल 25 अगस्त 2024। गोपाल गौ लोक धाम नई टिहरी मे पूज्य गोपालमणी जी महाराज की पूर्व आज्ञा अनुसार श्री कुलदीप सिंह पंवार, अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी के द्वारा एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया, प्रातः 12बजे से भंडार शुरू हुआ और 3:30 बजे भारी जनसमूह की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ।
पूर्व आयोजित कार्यक्रमानुसार रसोईया श्री मैठाणी जी ने भड्डू की दाल, भात, मीठा भात बहुत आत्मीयता से बनाया गया और प्रेम पूर्वक उपस्थित भारी जनसमूह, गौ भक्तों ने प्रेम पूर्वक ग्रहण किया। भंडारे के बाद श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर गोपाल गौ लोक धाम की अध्यक्षा श्रीमती सरोजनी चमोली जी और सभी माता बहिनों ने कीर्तन भजन कर गौशाला परिसर को गौ माता गंगा यमुना मैया, सहित भगवान श्री कृष्ण राधा जी के भजनों से गुंजायमान किया।
इस अवसर पर श्रीमती दर्शनी रावत, रेनू पंवार, नीमा नेगी, रीता रावत, बृहस्पति भट्ट, मीना बिजलवान, मीना चौहान, जमुना भट्ट,गुड्डी कठैत, सुमन चौहान, शकली पंवार, शशि भट्ट,शांती चमोली, सैला रावत, उर्मिला रावत, पार्वती पोखरियाल,लक्ष्मी रतूड़ी, सुभदा चौहान, कृष्णा बिष्ट, भुनेश्वरी रतूड़ी, शोभा पंवार, लक्ष्मी जोशी,ममता खरोला , शीला पैन्यूली,रोशनी भट्ट, सुमित्रा पंवार , रोशनी कंडवाल सहित भंडारे की सेवा मे उपस्थिति शान्ति प्रसाद भट्ट, आनद सिंह बेलवाल, विजय गुनसोला, नरेंद्र चंद रमोला, साब सिंह सजवान, देवेंद्र नौडियाल, पुरुषोत्तम चमोली पण्डित दर्शन लाल उनियाल, जगदंबा प्रसाद पांडे, गब्बर रावत, बी पी बधानी, चंद्रशेखर, विजेंद्र रमोला, अजयवीर रमोला, बिजेंद्र पंवार, चंद्रवीर नेगी, विरेंद्र राणा, प्रताप सिंह पंवार, कपूर सिंह नेगी, बलवंत नेगी , अरविंद नौटियाल, शैलेंद्र जोशी आदि उपस्थित रहें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!