राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में राजनीति विज्ञान विभागीय परिषद का गठन

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग, 3 अक्टूबर 2024। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा विभागीय परिषद का गठन किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. दलीप बिष्ट ने छात्रों को विभागीय परिषद की जानकारी दी और सभी को विभाग की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद, डॉ. सुनील सिंह ने छात्रों को परिषद के विभिन्न पदों से अवगत कराया और चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की। इस प्रक्रिया में सर्वसम्मति से संध्या (BA प्रथम सेमेस्टर) को अध्यक्ष, गोल्डी (BA प्रथम सेमेस्टर) को उपाध्यक्ष, बुलबुल (BA प्रथम सेमेस्टर) को सचिव, और आस्था (BA प्रथम सेमेस्टर) को सह सचिव चुना गया। सांस्कृतिक सचिव के पद पर गौरव तिंसोला (BA प्रथम सेमेस्टर) का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया।

परिषद के सदस्य पदों के लिए खुशी (BA पंचम सेमेस्टर), हिमानी (BA तृतीय सेमेस्टर), स्वेता (BA प्रथम सेमेस्टर), और सृष्टि (BA प्रथम सेमेस्टर) का चयन सर्वसम्मति से हुआ।

प्राचार्य डॉ. बिष्ट ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी और उन्हें विभागीय गतिविधियों में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस परिषद के गठन से छात्रों के नेतृत्व कौशल का विकास होगा और वे महाविद्यालय के शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।

Share This Article
error: Content is protected !!