टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड टिहरी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत ली गई सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28 अक्टूबर 2024 । केन्द्रीय सतर्कता आयोग, भारत सरकार एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड राश्मिता झा के निर्देशानुसार टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, भागीरथीपुरम टिहरी में “सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि” थीम के साथ “ सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2024“ का आयोजन दिनांक 16.08.2024 से किया जा रहा है जो कि दिनांक 15.11.2024 तक चलेगा।
जिसके क्रम में आज दिनांक 28-10-2024 को टीएचडीसी इंडिया लिमटेड टिहरी के कार्मिकों को मुख्य महाप्रबंधक (कोटेश्वर परियोजना) श्री एम.के. सिंह द्वारा सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई गई। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि हम सभी को भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने के लिए सभी संबंधित पक्षों जैसे सरकार, नागरिकों तथा निजी क्षेत्र को एक साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रत्येक नागरिक को सतर्क होकर उसे सदैव ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के साथ उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्द होने के साथ भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष करने में साथ देना चाहिए | जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करते हुए सभी कार्यों को ईमानदारी तथा पारदर्शी रीति से करना है और स्वयं को निजी आचरण में ईमानदारी लाकर एक उदाहरण प्रस्तुत करना है |
इस अवसर पर महाप्रबंधक (पुनर्वास समन्वय) श्री विजय सहगल, महाप्रबंधक (वित्त) श्री संदीप भट्टनागर, अपर महाप्रबंधक (मा.सं.एवं प्रशा.) श्री डी.पी. पात्रों, अपर महाप्रबंधक (गुण नियंत्रण) श्री दीपक कुमार, अपर महाप्रबंधक (चिकित्सालय) डॉ. नमिता डिमरी, अपर महाप्रबंधक (पी.एस.पी.) श्री एस.के. शाहू, अपर महाप्रबंधक (बी.आर.एम.) श्री संजय महर, अपर महाप्रबंधक (ओ.एण्ड एम.) श्री रवींद्र सिंह राणा, उप महाप्रबंधक (सतर्कता) श्री एन.के. नौटियाल, उप महाप्रबंधक (विद्युत) श्री डी.सी. भट्ट, उप महाप्रबंधक (हाइड्रो मैकेनिकल) श्री संजय गोयल, वरिष्ठ प्रबंधक (मा.सं.एवं प्रशा.) श्री मोहन सिंह सिरसवाल, प्रबंधक (जनसम्पर्क) श्री मनबीर सिंह नेगी, प्रबंधक (सतर्कता) श्री जे.पी. चमोली, उप प्रबंधक (जनसम्पर्क) श्री आर.डी. ममगाईं, उप प्रबंधक (सुरक्षा) श्री पुरुषोत्तम सिंह रावत, सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) श्री शेर सिंह रावत, अवर अभियंता (मा.सं.एवं प्रशा.) श्री सुरेश, श्री रामपाल सिंह पड़ियार, श्री शुभम तोपवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!