Ad image

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष/संपादक नंदकिशोर नौटियाल के निधन से शोक की लहर

admin
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गोपेश्वर/श्रीनगर/ऋषिकेश/देहरादून: 30 अगस्त हिंदी ब्लिट्ज के पूर्व संपादक एवं नूतन सवेरा के संपादक  पत्रकारिता के भीष्मपितामह नंदकिशोर नौटियाल का 30 अगस्त को 88 वर्ष की आयु में देहरादून में निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। आजकल वह अपने छोटे पुत्र भारत नौटियाल के साथ देहरादून में थे।

 

महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी मुंबई के दो बार अध्यक्ष रह चुके नौटियाल वर्ष 2002 से 2005 तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष रहे। इस दौरान उन्होंने श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ मंदिर ब्यवस्थाओं

में आमूल चूल परिवर्तन किया।  मंदिर समिति की वेबसाईट बनवायी, सीसीटीवी कैमरे पहली बार मंदिर में लगे। फार्मेसी प्रशिक्षण शुरू हुआ, हवन सामग्री बनायी गयी। अंतर्राष्ट्रीय श्रद्धालु समाज की स्थापना हुई। साहित्य का प्रकाशन एवं दानी दाताओं द्वारा श्री बदरीनाथ धाम को स्वर्ण सिंहासन दिया जाना भी उनकी उपलब्धियों में रहा।

 

स्वतंत्रता संग्राम में भी बाल्यकाल में सक्रिय रहे तो बाद में मज़दूर आंदोलन, गोवा मुक्ति संग्राम एवं पत्रकारिता के माध्यम से देश सेवा जुड़े रहे। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के भी भागीदार रहे। परिप्रेक्ष्य  ग्रंथ एवं अलकनंदा उपन्यास सहित कई पुस्तके लिखी एवं कई पुस्तकों का संपादन किया। 

 

उनका जन्म 15 जून 1931 को पौड़ी जिले के मसान गांव में हुआ था। दिल्ली विश्व विद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की तत्पश्चात पत्रकारिता को समर्पित हो गये। यह उनके उत्तराखंड के प्रति लगाव ही था कि उन्होंने  देहरादून में अंतिम सांस ली। मुनिकीरेती स्थित पूर्णागिरी पेतृक घाट पर उनके बड़े पुत्र राजीव नौटियाल ने मुखाग्नि दी।

 

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल उपाध्यक्ष अशोक खत्री, सदस्य अरूण मैठाणी सहित मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह, अधिशाषी अभियंता अनिल ध्यानी उप मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी, कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी, सहायक अभियंता गिरीश देवली एवं स.अभियंता  विपिन तिवारी,चारधाम परिषद के विशेष कार्याधिकारी राकेश सेमवाल,ओएसडी(जनसंपर्क) ए.एस.नेगी, विधि अधिकारी शिशुपाल बर्त्वाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान एवं राजकुमार नौटियाल, वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़, सहित मंदिर समिति के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूर्व अध्यक्ष नौटियाल के निधन पर शोक जताया है। श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, देहरादून, ऋषिकेश, श्रीनगर,चमोली जोशीमठ, उखीमठ, कार्यालयों में शोक सभा हुई एवं दो मिनट का मौन रखा गया।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!