तेल का टैंकर 150 मीटर गहरी खाई में गिरा, SDRF ने दो घायलों को बचाया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। मध्य रात्रि को नरेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बेमुंड के पास एक तेल का टैंकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। टैंकर में चालक और परिचालक सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही SDRF की ढालवाला टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने खाई में उतरकर उपकरणों की मदद से दोनों घायलों को सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया।

घायलों की पहचान निखिल चौधरी (18 वर्ष), निवासी आयतपुर खजूरी, नजीबाबाद, बिजनौर, परिचालक, और राजीव शर्मा (37 वर्ष), निवासी ग्राम झालू, थाना हल्दौर, बिजनौर, चालक, के रूप में हुई। दोनों घायलों को एंबुलेंस से नरेंद्र नगर सरकारी अस्पताल भेजा गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में एसआई सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में एचसी अर्जुन सिंह, अनूप सिंह, मनमोहन सिंह, सुमित तोमर, शिवम सिंह, और प्रदीप सिंह शामिल थे। स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद रही। टैंकर चंबा की ओर जा रहा था।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!