Ad image

सुशील बहुगुणा को मिला राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 9 दिसम्बर। गोल्डन स्पैरो ट्रस्ट, नई दिल्ली ने सामाजिक कल्याण में असाधारण योगदान के लिए, शराब नही संस्कार मुहिम को चलाने वाले प्रख्यात समाज सेवक सुशील बहुगुणा को राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया है।

यह पुरस्कार समारोह लिंगायस ललिता इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जहाँ सुशील बहुगुणा को उनके संबंधित क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सुशील बहुगुणा को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान करने का सम्मान वरिष्ठ टीवी अभिनेता गजेंद्र सिंह चौहान जिन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित महाभारत मे युधिष्ठिर की भूमिका निभाई थी से मिला। समारोह के दौरान, स्काल्ड कंसल्टिंग के निदेशक डॉ. तिलक तंवर ने पुरस्कार के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया की सुशील बहुगुणा के द्वारा उत्तराखंड में अब तक 180 शादियां बिना कॉकटेल के 800 से अधिक लो कॉस्ट टॉयलेट 10000 से अधिक कन्याभ्रूण हत्या न करने हेतू तथा 12000 युवाओं से नशा न करने हेतू शपथ करा चुके हैं साथ ही समाज में आठ हजार से अधिक सहायक उपकरण दिव्यांग जनों को प्रदान करने पितृवन जैसे सामाजिक सेवा समर्पित कार्य के लिए सुशील बहुगुणा को दिया गया है ।जिसमे सुशील बहुगुणा के कार्य की सराहना की गई।
सुशील बहुगुणा को राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान मिलने पर क्षेत्रवासियों ने प्रशंसा व्यक्त की।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!