ग्राम पंचायत बडेडा के पुनर्गठन की सूचना का अनन्तिम प्रकाशन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 12 दिसंबर 2024। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शासनादेश के तहत ग्राम पंचायत बडेडा, विकासखण्ड नरेंद्रनगर के पुनर्गठन के लिए अनंतिम सूचना का प्रकाशन कर दिया है। इस संदर्भ में प्राप्त प्रस्तावों का आवश्यक परीक्षण के बाद यह निर्णय लिया गया।

पुनर्गठन प्रस्ताव पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 13 दिसंबर 2024 तय की गई है। इच्छुक व्यक्ति अपनी आपत्तियां जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल, मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, और खंड विकास अधिकारी, विकासखण्ड नरेंद्रनगर के कार्यालयों में जमा कर सकते हैं।

आपत्तियों की सुनवाई 16 दिसंबर 2024 को जिलाधिकारी कार्यालय, नई टिहरी में आयोजित की जाएगी। यह कदम पंचायत व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!