विद्यालय प्रबंधन समितियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

डीपी उनियाल गजा

टिहरी गढ़वाल । विकास खंड फकोट के संकुल मणगांव क्षेत्र की विद्यालय प्रबंधन समितियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण राजकीय इंटर कॉलेज चाका (क्वीली) में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका को सशक्त करना था।

प्रशिक्षण में प्रबंधन समितियों की सहभागिता, विश्वसनीयता, और पारदर्शिता पर आधारित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। राजकीय इंटर कॉलेज चाका के प्रधानाचार्य संदीप कर्णवाल ने नोडल अधिकारी के रूप में और संदर्भदाता देवेंद्र सिंह नेगी ने विस्तृत जानकारी साझा की।

इस कार्यक्रम में शिक्षक मनोहर सिंह चौहान, जगत सिंह असवाल, सुधीर विजल्वाण, राम प्रकाश सोनी, गजेंद्र सिंह राणा, लक्ष्मी रानी, और रघुनाथ असवाल के साथ प्रबंधन समिति अध्यक्ष जगदीश प्रसाद एवं अन्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। वक्ताओं ने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार, और अभिभावकों के साथ समन्वय पर विशेष जोर दिया, जिससे बच्चे सुदृढ़ और संस्कारवान नागरिक बन सकें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!