Ad image

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि और प्रमोशन को लेकर जताई नाराजगी, आंदोलन की दी चेतावनी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । आज बौराड़ी स्थित एक होटल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सेविका मिनी कर्मचारी संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में जिले भर से आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष चम्बा पुष्पा सजवान ने किया। चर्चा के दौरान वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन और कार्यभार निर्धारण को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने वरिष्ठता को सम्मान देते हुए नियुक्तियों और पदोन्नतियों में पारदर्शिता की मांग की। इसके साथ ही, लंबे समय से मानदेय में वृद्धि न होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। सदस्यों ने कहा कि वर्षों से वेतन में वृद्धि न होने से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।

बैठक में यह चिंता भी जाहिर की गई कि पूर्व में हुए विरोध और ज्ञापनों के बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। फरवरी में बड़े स्तर पर प्रदर्शन की योजना पर चर्चा की गई। पदनाम और क्षेत्रीय नियुक्तियों को पारदर्शी बनाने की मांग की गई।

सदस्यों ने अपनी समस्याओं को साझा करते हुए जल्द समाधान की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्दी कोई ठोस समाधान नहीं निकला तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

इस बैठक में जिलाध्यक्ष ममता रतूड़ी, जिला महामंत्री पुष्पा सजवान, बीना तड़ियाल, सुषमा सजवान, शकुंतला बिष्ट, पूनम डोभाल, सरोजिनी अंथवाल, कृष्णा नौटियाल, विजया बिजल्वाण समेत कई अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!