Ad image

विश्वजीत नेगी लगातार पांचवीं बार बने अध्यक्ष, बसंत निगम महामंत्री

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून/ टिहरी । स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। विश्वजीत नेगी लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष चुने गए, जबकि वसंत निगम को महामंत्री और ज्ञान प्रकाश पांडेय को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।

पांचवीं बार स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष बने विश्वजीत नेगी

टिहरी से गोविन्द बिष्ट तथा देहरादून से चंद्रशेखर जोशी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पौड़ी के वरिष्ठ पत्रकार अनिल बहुगुणा को सचिव बनाया गया है।

बैठक सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित की गई, जहां चुनाव अधिकारी डॉ. अजय ढोडियाल और सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश शास्त्री की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई। सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न हुआ।

पौड़ी से सचिव अनिल बहुगुणा के अलावा डॉ. विंतेश्वर बलोधी को कार्यकारिणी सदस्य और गणेश खुगशाल गणि को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया। वसंत निगम को महामंत्री, चंद्रशेखर जोशी और गोविंद बिष्ट को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। कार्यकारिणी में सभी जिलों के पत्रकारों को भी सम्मिलित कर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की गई।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!