मुख्य विकास अधिकारी टिहरी को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 जनवरी 2025 । राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रेसकोर्स बन्नू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मुख्य विकास अधिकारी टिहरी (नोडल अधिकारी स्वीप) डॉ. अभिषेक त्रिपाठी को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद की समस्त टीम की कार्यकुशलता, दक्षता, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके द्वारा मतदान का प्रतिशत बढ़ाये जाने हेतु स्वीप के माध्यम से किए गए अभिनव-नवाचार प्रयास के लिए जनपद की समस्त टीम द्वारा समर्पित भाव से अथक प्रयास किया गया, जिसके लिए हमारे जनपद को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!