जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नई टिहरी के डाईबर्जन में टीएचडीसी के सौंदर्यीकरण कार्यों का लिया जायजा, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 मार्च 2025 । मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नई टिहरी शहर के नगर पालिका क्षेत्र में डाईबर्जन पर टीएचडीसी द्वारा संचालित सौंदर्यीकरण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर के भव्य प्रवेश द्वार, शिवमूर्ति की आकर्षक बाउंड्रीवॉल और अन्य आधुनिक विकास कार्यों की प्रगति का बारीकी से अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 31 मार्च तक सभी कार्य न केवल समयबद्ध तरीके से, बल्कि उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि शहर की खूबसूरती और आधुनिकता में और निखार आ सके।

इस मौके पर टीएचडीसी के कार्यकारी निदेशक (ईडी) एलपी जोशी, अपर महाप्रबंधक एसएस महर, अधीक्षण अभियंता (पुनर्वास) आरके गुप्ता सहित संबंधित विभागों के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

यह निरीक्षण नई टिहरी को एक आकर्षक और व्यवस्थित शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!