Ad image

आयुष्मान भारत की 7वीं वर्षगांठ पर दूरस्थ गांव गैवाली में स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न, 180 ग्रामीणों ने उठाया लाभ

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 अप्रैल 2025। आयुष्मान भारत योजना की सातवीं वर्षगांठ के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद के अतिदूरस्थ गांव गैवाली में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 180 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत की वर्षगांठ पर जनपद के सभी 180 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के गैर-संचारी रोगों की जांच, गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, एनीमिया की जांच, किशोर व किशोरियों को स्वास्थ्य परामर्श तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

डॉ. विजय ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर तोली में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है तथा अब गैवाली गांव में प्रत्येक माह की 14 तारीख को नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।

ग्रामसभा गैवाली में शिविर आयोजन पर ग्रामीणों एवं ग्राम प्रधान बचन सिंह रावत ने जिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान डॉ. विशाल चौहान, डॉ. अनुभव कुंडियाल, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बिष्ट, एएनएम मिनाक्षी जखेड़ी और श्री विनोद मेहर उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के अन्य आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जिला कार्यक्रम प्रबंधक ऋषभ उनियाल एवं विवेक बागड़ी द्वारा निरीक्षण कर शिविरों की समीक्षा की गई।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!