Ad image

पुरानी पेंशन बहाली हेतु कर्मचारी होंगे दिल्ली रवाना

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 अप्रैल 2025। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन (NMOPS) के आह्वान पर 1 मई 2025 को आयोजित मजदूर दिवस के अवसर पर नई दिल्ली जंतर मंतर में राष्ट्रीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल के राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अपने सभी सदस्यों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं।

परिषद के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपनगर त्रिपाठी, महामंत्री किसान सिंह चौहान तथा कोषाध्यक्ष जयवंत सिंह रांगड़ ने संयुक्त रूप से कहा कि पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारियों का महत्वपूर्ण अधिकार है, जिसे पुनः प्राप्त करने हेतु सभी का एकजुट होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से 30 अप्रैल 2025 की शाम तक दिल्ली पहुंचने का अनुरोध किया है, ताकि 1 मई को जंतर मंतर पर आयोजित धरने में पूरी ताकत के साथ भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!