आपदाउत्तराखंडपुलिस प्रशासनविविध न्यूज़

चारधाम यात्रा की सुरक्षा के मद्देनज़र मुनि की रेती पुलिस द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और किसी भी आतंकी घटना से निपटने की तैयारी के उद्देश्य से मुनि की रेती पुलिस द्वारा संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुई आतंकी घटना के दृष्टिगत आयोजित की गई।

मॉक ड्रिल का आयोजन मुनि की रेती स्थित जीएमवीएन गंगा रिसॉर्ट में किया गया, जिसमें तहसील प्रशासन, संचार शाखा, अग्निशमन विभाग, चिकित्सा विभाग समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमों ने भाग लिया।

इस अभ्यास में CO नरेंद्र नगर श्री सुरेन्द्र भंडारी, तहसीलदार अयोध्या सिंह उनियाल, ATS से अब्दुल समद, मुनि की रेती थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मॉक ड्रिल के समापन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी श्री आयुष अग्रवाल ने जनपद पुलिस को हर संभावित खतरे के प्रति सतर्क और सजग रहने के निर्देश दिए।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!