तेज आंधी और बारिश से गौशाला को नुकसान, अरण्यक जन सेवा संस्था ने प्रशासन से मांगी सहायता

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 22 मई 2025। अरण्यक जन सेवा संस्था ने बताया कि बुधवार शाम को आई तेज आंधी और बारिश ने ग्राम बागी, तहसील देवप्रयाग स्थित अरण्यक जन सेवा संस्था द्वारा संचालित निराश्रित गौशाला में भारी नुकसान हुआ है। तूफान से गौशाला के स्टोर की छत उड़ गई, जिससे अंदर रखा चारा, भूसा, खल, गुड़ और अन्य जरूरी सामग्री पूरी तरह से नष्ट हो गई। इसके अलावा, बिजली लाइन टूटने से गौशाला की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई है, और छप्पर में रखा घास तथा गोबर व उपले उड़कर नष्ट हो गए।

संस्था ने इस गंभीर स्थिति को लेकर तहसीलदार, देवप्रयाग को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है, जिसमें क्षति का विवरण देते हुए गौशाला के लिए टिन शेड निर्माण और विद्युत मरम्मत हेतु तत्काल सहायता की मांग की गई है।

गौरतलब है कि इस आपदा में किसी भी गोवंश या गौ सेवक को कोई शारीरिक क्षति नहीं हुई, जो राहत की बात रही।

संस्था की ओर से यह पत्र सचिव द्वारा जारी किया गया है, जिसमें तहसील प्रशासन, उपसमिति गौशाला टिहरी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नरेंद्रनगर और पशु चिकित्सा अधिकारी देवप्रयाग को भी सूचित किया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!