सुरकंडा मेला (गंगा दशहरा) के मद्देनज़र थाना चंबा द्वारा तैयारियाँ तेज

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। दिनांक 04 और 05 जून 2025 को कद्दूखाल क्षेत्र में आयोजित होने वाले सुरकंडा मेला (गंगा दशहरा) को लेकर थाना चंबा में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष लखपत बूटोला ने की। बैठक में मंदिर समिति, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन और रोपवे स्टाफ के सदस्य शामिल हुए।

थानाध्यक्ष ने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर सभी से सुझाव लिए और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराने पर विशेष जोर दिया गया। व्यापारियों को सड़क पर अतिक्रमण न करने और सामान दुकान के भीतर ही रखने की हिदायत दी गई। टैक्सी यूनियन को वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा करने और यात्रियों से मनमाना किराया न लेने के निर्देश दिए गए।

ओवरलोडिंग पर चालान की कार्रवाई की जाएगी और चालकों को नशा न करने की सख्त चेतावनी दी गई। मंदिर समिति ने आश्वासन दिया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को हरसंभव सहायता दी जाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!