जिलाधिकारी निकिता खण्डेलवाल ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की परिचयात्मक बैठक, समन्वय और दक्षता पर दिया बल

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 5 जून 2025 । जिलाधिकारी टिहरी श्रीमती निकिता खण्डेलवाल ने गुरुवार को जिला सभागार, नई टिहरी में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ पहली परिचयात्मक बैठक की। बैठक का उद्देश्य प्रशासनिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी, समन्वित और लक्ष्य केंद्रित बनाना रहा।

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि वे विभागीय कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित करते हुए आपसी समन्वय बनाए रखें ताकि विकास परियोजनाओं में कोई बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कार्यों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरा करें और समस्याओं को समय रहते संज्ञान में लेकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में कार्यप्रणाली में सुधार लाने हेतु सुझाव आमंत्रित किए। साथ ही रेखीय विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यों को संबंधित पोर्टलों पर नियमित रूप से अपडेट करें।

डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देते हुए उन्होंने कार्यालयों को पेपरलेस बनाने, अभिलेखों को डिजिटाइज करने तथा इसके लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल, डीएफओ टिहरी वन प्रभाग पुनीत तोमर, डीएफओ डैम संदीपा शर्मा, अपर जिलाधिकारी ए.के. सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अधिकारियों ने विभिन्न विभागीय योजनाओं और कार्यों की संक्षिप्त जानकारी भी जिलाधिकारी को दी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!