पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत के प्रयासों से टिहरी पहुँचा चारधाम तीर्थयात्रियों का जत्था

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 जून 2025। नगर पालिका अध्यक्ष श्री मोहन सिंह रावत के प्रयासों से चारधाम यात्रा पर निकले यात्रियों का एक बड़ा जत्था शुक्रवार देर शांय को पहली बार टिहरी पहुंचा। यह जत्था गंगोत्री और यमुनोत्री धाम होते हुए केदारनाथ और बद्रीनाथ की ओर अग्रसर है।

यात्रियों का यह दल उत्तर प्रदेश के इटावा और मैनपुरी जिलों से आया हुआ है, जिसमें अभिलाख आचार्य, विनीत कुशवाहा, राजेश ओझा, अनंत राम, राजेश पांडेय, किरण ओझा, सरोज यादव, नीलम सहित कुल 45 श्रद्धालु शामिल हैं।

टिहरी आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत की ओर से इन यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल के वरिष्ठ सदस्य श्री कर्म सिंह तोपवाल, किशोरी लाल चमोली, बौराड़ी व्यापार मंडल के महामंत्री संदीप रावत, श्री प्रदीप रावत, प्रकाश राणा, मोहित रावत सहित कई स्थानीय व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस ऐतिहासिक पहल में संयुक्त रोटेशन चारधाम यात्रा समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री नवीन रमोला का भी विशेष सहयोग और मार्गदर्शन रहा, जिसे नगर पालिका अध्यक्ष रावत ने विशेष रूप से सराहा।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री मोहन सिंह रावत ने इस अवसर पर कहा कि “टिहरी नगर को चारधाम यात्रा के मार्ग से जोड़ना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार और संस्कृति को भी समृद्ध करेगा।”

इस पहल से टिहरी अब चारधाम यात्रा मार्ग में एक महत्वपूर्ण विश्राम स्थल के रूप में उभरता दिखाई दे रहा है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!