एक दिवसीय बैंकर्स अभिमुखीकरण कार्यशाला संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

विभिन्न बैंक शाखाओ के 62 प्रबंधको ने प्रशिक्षण मे किया प्रतिभाग

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से आयोजित एक दिवसीय बैंकर्स अभिमुखीकरण कार्यशाला बुद्धवार को विकास भवन स्थित सभागार टिहरी मे संम्पन्न हुई।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने कार्यशाला मे कहा की जनपद की महिलाओ को स्वयं सहायता समूहो के माध्यम से आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा मे बैंको की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, बैंको को समय से सदस्यों को ऋण दिया जाना चाहिए ।

इस मौके पर परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने सभी बैंक प्रबंधको को बैंक सखियों के साथ समन्वय स्थापित कर समूह के ऋण स्वीकृत मे सहयोग की अपेक्षा की एवं नेशनल रिसोर्स पर्सन के. बी.दीक्षित द्वारा सभी बैंक प्रबंधको को एन.आर.एल.एम. के बैंक लिंकेज, वित्तीय साक्षरता, वित्तीय समावेशन आदि बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीण वित्त समन्वयक चंद्रप्रकाश डंगवाल, केशव प्रताप, ज्योति सहित विभिन्न बैंक से लोग उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!