विश्व योग दिवस पर टिहरी जिला न्यायालय में योग शिविर का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 जून 2025 । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल की ओर से 21 जून 2025 को प्रातः 7:30 से 8:30 बजे तक जिला न्यायालय परिसर, टिहरी में योग सत्र आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री नसीम अहमद ने की। योग सत्र में सभी न्यायाधीशगण, अभियोजन अधिकारी, अधिवक्ता, न्यायालय एवं प्राधिकरण के कर्मचारीगण सहित सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया।

योग का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जगजीत सिंह नेगी ने किया। इस अवसर पर कुटुंब न्यायाधीश श्री अब्दुल कय्यूम, सिविल जज सीडी श्री मोहम्मद याकूब, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री मिथिलेश पांडेय, सहित कई न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता उपस्थित रहे।

शिविर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं एवं 22 जून को होने वाले स्वच्छता अभियान की भी जानकारी दी गई।

सचिव श्री आलोक राम त्रिपाठी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार नरेंद्रनगर, कीर्तिनगर, जिला कारागार, विधिक सहायता क्लीनिक व अन्य क्षेत्रों में भी योग शिविर आयोजित किए गए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!