Ad image

डीएम स्वाति भदौरिया ने पत्रकारों से वार्ता कर विकास को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी, 23 जून 2025 । नवनियुक्त जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण करने से पहले कंडोलिया ठाकुर और क्यूंकालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल सहित अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

पत्रकारों से बातचीत में जिलाधिकारी ने जनपद के समग्र विकास, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, प्रशासनिक पारदर्शिता और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को प्राथमिकता बताया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन पर ठोस कार्ययोजना के साथ प्रगति का भरोसा दिलाया। गुलदार की घटनाओं पर अंकुश के लिए जागरूकता कार्यक्रम और वन विभाग के साथ समन्वय की बात कही। साथ ही, स्थानीय रोजगार और पलायन रोकने पर जोर दिया।

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल, वरिष्ठ पत्रकार अनिल बहुगुणा, त्रिभुवन उनियाल सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!