ब्रेकिंग न्यूज: कौड़ियाला में बस पलटी, सभी यात्री सुरक्षित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 23 जून 2025 । NH-07 श्रीनगर-देवप्रयाग-ऋषिकेश मार्ग पर बचेलीखाल के समीप श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही एक सवारी बस ब्रेक फेल होने के कारण सड़क पर पलट गई।

SDRF निरीक्षक कवींद्र सजवान ने बताया कि बस में सवार 30 यात्रियों में से 2 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें निजी वाहन से SPN अस्पताल, ऋषिकेश ले जाया गया है। शेष 28 यात्री सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही SDRF और स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। SDRF की टीम, ASI शेखर चंद्र जोशी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने स्थिति का जायजा लिया और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

SDRF और पुलिस द्वारा मौके पर आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!